फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM looted after killing the driver, caught in selling

Unnao Crime: चालक की हत्या कर लूटी डीसीएम, गाड़ी बेचने में धरे गए, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2023 01:33 AM IST
सार

सदर कोतवाली और दही थाना पुलिस ने युवक के माध्यम से डीसीएम को उन्नाव लाने की बात कहलाई रविवार रात करीब 1:30 बजे डीसीएम जैसे ही गदनखेड़ा बाईपास पहुंची पुलिस ने रोका और तीनों हत्यारोपी लुटरों को दबोच लिया

विज्ञापन
DCM looted after killing the driver, caught in selling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में बदायुं टोलप्लाजा पर सवारी बन बैठे तीन वाहन लुटेरों ने सीतापुर के पास चालक की हत्या कर दी। शव को गाड़ी में डाल लिया। लुटेरों ने उन्नाव पहुंचकर एक युवक से घटना की जानकारी और डीसीएम बिकवाने के लिए मदद मांगी। हत्या की जानकारी होने पर युवक ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

रविवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदन खेड़ा बाईपास चौराहा के पास पुलिस ने लुटेरों को दबोच लिया। डीसीएम से चालक का शव भी बरामद किया। गाड़ी पर लिखे नंबर से मालिक और चालक के परिजनों से संपर्क किया। मंगलवार शाम मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने शव की पहचान की और लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के जसपुर ढाड़ीपुरा निवासी विजेंद्र सिंह (40) डीसीएम चालक था। वह काशीपुर जिले के महेशपुर जीत कालोनी निवासी धीरज सिंह की डीसीएम चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विजेंद्र डीसीएम में धागा लादकर भदोही जिला जाने के लिए निकला था। बदायूं जिले में टोल प्लाजा पार करने के बाद उसे हाईवे किनारे तीन युवक खड़े मिले। सभी ने लखनऊ तक जाने की बात कही तो उसने उन्हें बैठा लिया। लुटेरों ने सीतापुर के पास सुनसान स्थान पर चालक को बंधक बना लिया और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी।

इसके शव को डीसीएम में ही छिपा लिया और उन्नाव में रहने वाले एक युवक से डीसीएम बेचने में उसकी मदद मांगी। युवक पुलिस के संपर्क में होने से मुखबिरी कर दी। मामला पुलिस, तक पहुंचा तो सदर कोतवाली और दही थाना पुलिस सक्रिय हुई। युवक के माध्यम से डीसीएम को उन्नाव लाने की बात कहलाई।

रविवार रात करीब 1:30 बजे डीसीएम जैसे ही गदनखेड़ा बाईपास पहुंची पुलिस ने रोका और तीनों हत्यारोपी लुटरों को दबोच लिया और डीसीएम से शव बरामद किया। लुटेरों को दही थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की। लूटेरों ने अपना नाम अलीगढ़ जिला निवासी राहुल, दूसरे ने खुर्जा निवासी रवी और तीसरा बिहार के दरभंगा निवासी चंदन है।

तीनों ने घटना की पूरी जानकारी देने के साथ ही पूर्व में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के बेटे निखिल ने शव की पहचान की और उसकी तहरीर पर तीनों लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पहले डीजे का काम करते थे तीनों हत्यारोपी, ऐसे मुखबिर के संपर्क में आए
पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों लुटेरे व हत्यारोपी हैदराबाद शहर निवासी कल्लू के साथ मिलकर डीजे का काम करते थे। करीब छह महीने से तीनों आरोपी कल्लू से गाडिय़ों के खरीदफरोख्त का काम शुरू करने की बात कह अलग हो गए थे। रविवार रात चालक की हत्या के बाद डीसीएम कटवाने के लिए हत्यारोपियों ने कल्लू को फोन किया।

कल्लू को इनकी हकीकत पहले से पता होने से उसने तीनों को फंसाने की योजना बनाई। उन्हें उन्नाव निवासी रिश्तेदार जो कि पुलिस के मुखबिर थे उन्हें गाड़ी कटवाने वाला बता मोबाइल नंबर दे दिया। लूटेरों ने उनसे संपर्क किया और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

हत्यारोपियों का शिकार हुआ चालक था परिवार का सहारा
मृतक विजेंद्र सिंह परिवार का सहारा था। मृतक के बेटे निखिल ने बताया कि पिता डीसीएम चलाकर ही हम लोगों का खर्च उठाते थे। घर में खेती भी अधिक नहंी है। वह दो भाईयों में बड़े थे। पत्नी उर्मिला के साथ तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed