फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCM collides with parked truck, cleaner killed, driver injured

Unnao News: खड़े ट्रक में भिड़ी डीसीएम, क्लीनर की मौत, चालक घायल

Sun, 24 Mar 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with parked truck, cleaner killed, driver injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डीसीएम एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है।
कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र के फकरपुर निवासी आदित्य कुमार (27) गांव के ही क्लीनर रवींद्र कुमार (32) के साथ दिल्ली से डीसीएम पर भाड़ा लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ उतारने जा रहा था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे आदित्य, हसनगंज कोतवाली के बड़ादेव गांव के सामने पहुंचा था तभी झपकी आने से बिहार के दरभंगा निवासी रामकरन मुखिया के ट्रक में पीछे से भिड़ गई।
विज्ञापन

यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने चालक आदित्य और रवींद्र को औरास सीएचसी में पहुंचाया जहां, डाक्टर ने रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सीता पति का शव देख बदहवास हो गई। बेटे आनंद और आर्यन शव देखकर बिलख पड़े। सहायक सुरक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया क्षतिग्रस्त डीसीएम को सड़क से हटाकर टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed