फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCM collides with a dumper parked on the road, driver-cleaner dies

Unnao News: सड़क घेरकर खड़े डंपर में भिड़ी डीसीएम, चालक-क्लीनर की मौत

Wed, 04 Sep 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with a dumper parked on the road, driver-cleaner dies
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क घेरकर खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम भिड़ गई। घटना में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। मृतकों में चालक क्लीनर का साला है। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के लालचंद्र का पुरवा निवासी आलोक (21) पुत्र कुंवर सिंह डीसीएम चालक था। उसी के साथ रहने वाले बहनोई व क्लीनर औरैया के बिधूना थानाक्षेत्र के गांव गणेश का पुरवा निवासी सुमित (19) पुत्र सुखराम सिंह के साथ सोमवार रात डीसीएम में माल लादकर कानपुर से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 12:30 बजे सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल के पास सड़क घेरकर खड़े गिट्टी लदे डंपर में डीसीएम पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक और क्लीनर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। सुमित का उपचार शुरू किया। मंगलवार भोर पहर 5:20 बजे उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह ने दोनों की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस आए आलोक के चाचा राजू ने बताया कि वह दो बहनों के बीच अकेला भाई था। बेटे की मौत पर मां भूरी देवी, बहनों में किरन और प्रिया बेहाल हैं। मृतक सुमित तीन भाइयों में शोभित और अंकित से दूसरे नंबर का था। दो बहनें हैं। बेटे की मौत से मां शशि और अन्य परिजन बेहाल हैं।

कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि डंपर में पीछे से टकराने से डीसीएम के चालक व क्लीनर की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed