{"_id":"62b607144493334d16474623","slug":"dalal-beaten-unnao-news-knp704128464","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के बाहर दलालों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के बाहर दलालों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला अस्पताल गेट पर गुरुवार रात इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल को नर्सिंगहोम ले जाने पर दलालों के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक दलाल को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला अस्पताल से मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के लिए आए दिन दलालों में विवाद होता है। स्वास्थ्य अधिकारियों व चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी है पर कोई कार्रवाई नहीं होती। गुरुवार रात जिला अस्पताल के निकट व गदनखेड़ा बाईपास के पास संचालित दो निजी अस्पतालों के दलाल घायल मरीज को ले जाने के लिए कहासुनी करने लगे। जिला अस्पताल के गेट के पास दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि वीडियो के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया है।
डीएम के आदेश का पालन नहीं
एक माह पूर्व जिला महिला अस्पताल से गर्भवती को निजी अस्पताल ले जाने के लिए दलालों में मारपीट हुई थी। मामला डीएम रवींद्र कुमार तक पहुंचने के बाद उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए थे कि दलालों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराएं। अब तक कुछ न हो सका।