फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cylinder burst while filling gas in balloon, two including shopkeeper died

उन्नावः गुब्बारे में गैस भरते वक्त फटा सिलिंडर, दुकानदार सहित दो की मौत

Mon, 10 Oct 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst while filling gas in balloon, two including shopkeeper died
उन्नावः रवि का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। सफीपुर तहसील के कस्बा ऊगू में दशहरा मेला में लगी गुब्बारे की दुकान में हाईड्रोजन गैस भरा सिलिंडर अचानक फट गया। हादसे में दुकानदार और मेला देखने आए एक युवक की मौत हो गई। पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए हैं। तेज विस्फोट से मेले में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि बारिश के चलते भीड़ ज्यादा नहीं थी।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक की ऊगू नगर पंचायत के रामलीला मैदान पर रविवार को मेले का दूसरा दिन था। सफीपुर के मवईभान गांव निवासी गजराज चौरसिया (45) गुब्बारे की दुकान लगाए थे। शाम को वह सिलिंडर से गैस (हाईड्रोजन) भरकर गुब्बारे सजा रहे थे। तभी सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन

इससे गजराज की मौके पर मौत हो गई। हवा में दूर तक सिलिंडर के टुकड़े व गिट्टी उछलने से मेला देखने आए हसनखेड़ा के मदनलाल का बेटा रवि (20), ऊगू निवासी पंकज (19), मोहरपुर निवासी संतोषी (50), जसरा मारूफपुर निवासी आरती (18) और अंतिमा (20), ऊगू निवासी संगीता (32) व सुखरानी (62) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सीओ माया सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

उन्नावः ऊगू के रामलीला मैदान में फटे सिलिंडर की जांच करते सीओ माया राय व सीएफओ रमेश कुमार तिवारी।

उन्नावः ऊगू के रामलीला मैदान में फटे सिलिंडर की जांच करते सीओ माया राय व सीएफओ रमेश कुमार तिवारी।- फोटो : UNNAO

उन्नावः सिलिंडर फटने से गजराज की मौत पर बिलखती मां रामदेई व पत्नी मीनू। संवाद

उन्नावः सिलिंडर फटने से गजराज की मौत पर बिलखती मां रामदेई व पत्नी मीनू। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed