{"_id":"fd6d716315c8af3dafabb58a2d69fb5d","slug":"cycle-raily-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने साइकिल चला सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने साइकिल चला सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सपाइयों ने साइकिल चलाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। साइकिल चलाने वालों में क्षेत्रीय विधायक से लेकर सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
शहर में सपा नगर कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में निकली साइकिल यात्रा ओवरब्रिज से बड़ा चौराहा होते हुए छोटा चौराहा, अचलगंज तिराहे से जाकर लक्ष्मी पैलेस पर समाप्त हुई। इस दौरान नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह, अवधेश, उमालाल, अफलाक खान, एवन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
उधर, सदर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सिकंदपुर सरोसी के ग्राम गंगौली में सदर प्रभारी मनीषा दीपक ने रैली को झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया। यात्रा कुवारियाखेड़ा, भावनीदीनखेड़ा, कनिकामऊ, लालूपुर, मिर्जापुर, रौतापुर, फतेहपुर आदि गांव का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ता कृष्णलाल यादव के निवास के सामने समाप्त हुई। यात्रा में सदर विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव, संजय सिंह, गोलू चंदेल, देवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
अचलगंज : सिकंदरपुर करन ब्लाक में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। रैली के पूर्व ब्लाक परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे के विकास में गरीब अमीर सभी के लिए योजनाएं बनाईं। साइकिल यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष फूलचंद्र रावत, ब्लाक प्रमुख हनुमान चौधरी, उदयराज यादव, सोनी सिंह परिहार, राजेश मिश्र, आरबी निषाद आदि शामिल रहे।