फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cyber cell returned 50 thousand rupees to the victim's account

Unnao News: साइबर सेल ने पीड़ित खाते में वापस कराए 50 हजार रुपये

Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell returned 50 thousand rupees to the victim's account

विज्ञापन
उन्नाव। नौ महीने पहले खाते से फर्जी तरह से अहारित हुई 50,499 रुपये की धनराशि को साइबल सेल के कर्मियों ने प्रयास कर पीड़ित के खाते में लौटाई है।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कनिकामऊ शंकरपुर सराय निवासी अवधेश कुमार ने 17 मई 2022 को साइबर क्राइम सेल आकर बताया था कि फंड ट्रांसफर, ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त कमीशन का लालच देकर दो युवकों ने मोबाइल पर एक एप इंस्टाल कराया था। एप इंस्टाल करते ही खाते से 50499 रुपये कट गए थे। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों और एप की जानकारी की। संदिग्ध खातों को फ्रीज कराते हुए आवेदक के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि लौटाई गई। घटना में संलिप्त आरोपियों एवं खातों का विवरण संबंधित थाने में भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी देवीप्रसाद, हेड कांस्टेबल तरुण सिंह, कांस्टेबल समशुद्दीन और शुभम तोमर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed