फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Customer service center operator accused of withdrawing money

Unnao News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर रुपये निकालने का आरोप

Tue, 02 Jul 2024 04:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Customer service center operator accused of withdrawing money
पुरवा। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर खाताधारकों ने 62,200 रुपये खाते से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव देवमई गांव निवासी रेनू देवी ने बताया कि पुरवा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में उनका बचत खाता है। 15 मई को खाते से रुपये निकालने के लिए वह पासबुक लेकर बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी के पास गई थी। संचालक ने उसका अंगूठा कंप्यूटर डिवाइस में लगवाया फिर सर्वर न आने की बात कही। दूसरे दिन मोबाइल लेकर आने को कहा। दूसरे दिन दो बार अंगूठा लगवाया और फिर सर्वर न आने की बात कही। मोबाइल भी अपने पास रख लिया।

महिला ने बताया कि पासबुक इंट्री कराते ही खाते से तीन बार में 10, 20 और आठ हजार रुपये निकलने का पता चला। बाद में संचालक ने सिर्फ आठ हजार रुपये दिए। नारायनपुर की राजरानी ने दो बार में 20 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। रहिमानपुर की राजरानी के मुताबिक, छह मई को संचालक ने उसके खाते से 12, 200 रुपये निकाल लिए। 27 जून को पासबुक इंट्री कराई तब पता चला। सीओ सोमेंद्र विश्वास ने बताया कि जांच चल रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed