फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
cultural
परिसर में गंगा आरती करते भाजपाई। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगा दशहरा पर परियर, नानामऊ, कोलुहागाढ़ा, बक्सर, गंगाघाट में सैकड़ों लोगों ने डुबकी लगाकर मां गंगा से अपनी मनोकामना मांगी। गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की और दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन

परियर में गंगा दशहरा पर गुरुवार को ब्रम्ह मुहूर्त से ही श्रद्धालु स्थानीय गंगा तट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। हर-हर गंगे का जयकारा लगाकर गंगा स्नान किया गया। बाद में पूजा कर तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा दिया। वहीं रास्ते में पड़ने वाले शिवालयों में जल अभिषेक कर मंगल कामना मांगी। स्थानी ब्रम्हावर्त तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना बुधवार शाम से ही शुरु हो गया था। रात में कीर्तन भजन के बाद सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बलखंडेश्वर मंदिर और जानकी कुंड आश्रम में पूजा की।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर गुरुवार शाम गंगा तटों पर आरती की गई। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सिकंदरपुर सरोसी के रौतापुर पहुंचकर गंगा आरती में भाग लिया। गंजमुरादाबाद के गांव सिरधरपुर तट पर गंगा आरती में विधायक श्रीकांत कटियार ने मां गंगे की आरती की। बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह मौजूद रहे। गंगा किनारे बसे 34 पंचायतों में आरती की गई। उधर, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिले में मिशन जल शक्ति के सफल क्रियान्वयन के लिए और गंगा किनारे 34 स्थानों पर गंगा आरती स्थलों का निर्माण और नियमित आरती की व्यस्था पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल व जिला प्रशासन की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed