{"_id":"61d0a41b25bbf0679b2c8c7d","slug":"cultural-unnao-news-knp672995170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला में लट्ठमार होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला महोत्सव के समापन पर फूलों की होली में शामिल भक्त। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
सफीपुर। भगवती चरण वर्मा पार्क में चल रहे रासलीला महोत्सव का बरसाने की लट्ठमार होली के साथ समापन हो गया। वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने आकर्षक वेषभूषा में फूलाें की होली खेली। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण और उनके सखाओं को होली खेलने का आमंत्रण देती हैं। कृष्ण सखाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं। गोपियां कृष्ण व सखाओं के साथ फूल की होली खेलती हैं। सात दिन तक चले रासलीला व रामलीला के आयोजन से नगर व क्षेत्र भक्ति से सराबोर रहा। समापन अवसर पर कमेटी के मुख्य यजमान संजीव गुप्ता ने सहयोगियों सहित नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। देर रात भगवान बांके बिहारी की महाआरती हुई। आरती में नगर पंचायत ऊगू के चेयरमैन अनुज दीक्षित, मनोज पाल, बिन्नी गुप्ता, पवन सोनी, राजेश तिवारी, राजू चौहान, लल्ला तिवारी, मंजू सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अंशू गुप्ता, वंश, जय गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।