{"_id":"61c4caeaf5477e26a35e74d6","slug":"cultural-unnao-news-knp6713266102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादरपोशी और जलाभिषेक के साथ तकिया मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादरपोशी और जलाभिषेक के साथ तकिया मेला शुरू
विज्ञापन
सूफी संत बाबा मोहब्बत शाह की मजार पर चादरपोशी करते विधानसभा अध्यक्ष। संवाद
- फोटो : UNNAO
पाटन। सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भाव के प्रतीक तकिया मेले का शुभारंभ बाबा मोहब्बत शाह और उनके शिष्य न्यामत शाह की मजार पर चादर गुलपोशी और सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ। मेला आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द व एकता का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सबसे पहले मेला परिसर में स्थित प्रशासनिक कैंप पहुंचे। यहां से सीधे मोहब्बत शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। बाबा मोहब्बत शाह व उनके शिष्य न्यामत शाह की दरगाह पर चादरपोशी के साथ सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के जलाभिषेक किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तकिया मेला धार्मिक संकीर्णता में जकड़े लोगों के लिए सर्वधर्म समभाव का संदेश देता है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि तकिया मेले की मान्यता पूरे प्रदेश में है। यहां गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिलती है। एक और मजार में जहां लोग सजदा करते हैं वहीं दूसरी ओर मंदिर में माथा टेक कर शिवजी से प्रार्थना करते हैं। डॉ. गणेश नारायण शुक्ला ने सभी का आभार जताया।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित कार्र्यक्रम में जादूगर प्रमोद मिश्रा ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम काशीखेड़ा की महेश देवी पत्नी स्व. कन्हैया को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना की दो लाख की चेक दी। एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सुनील कुमार दीक्षित, संजय शुक्ला, कुलदीप चौधरी, मुन्ना सिंह अवधूत, हरिओम सिंह, प्रभात सिंह, दिलीप दीक्षित, अरुण दीक्षित, पंकज मिश्रा, गोविंद नारायण शुक्ला मौजूद रहे।