फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

संतों ने निकाली शोभायात्रा

Thu, 23 Dec 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
cultural
शोभायात्रा के दौरान कस्बे का भ्रमण करते संत महात्मा व दंडीस्वामी। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। 64वें सनातन धर्म सत्संग समारोह के तीसरे दिन संतों ने शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते हुए ज्ञान की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

भगवतीचरण वर्मा पार्क में आयोजित सत्संग के तीसरे दिन गुरुवार सुबह संत शोभायात्रा लेकर बबरअलीखेड़ा होते हुए उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित शंकरी देवी मंदिर पहुंचे। उसके बाद सरायसूबेदार होते हुए वापस पार्क पहुंचे। इससे पूर्व बुधवार देर शाम कानपुर से आए आचार्य पुरुषोत्तम त्रिपाठी ने भक्ति मार्ग की महिमा बताते हुए इसे एक सरल साधन बताया। कहा कि जगत की स्थिति बड़ी विषम होती है। द्रोपदी की रक्षा के लिए उसका कोई संबंधी सामने नहीं आया। उसकी पुकार को सुनकर स्वयं जगदीश को ही आना पड़ा।

संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भागवत महापुराण के अनुसार व्यक्ति का योग क्षेम भगवान ही वहन करते हैं। मानवीय गुणों से संपन्न सच्चा व्यक्ति वास्तव में मानव है। सीतापुर के राजन त्रिवेदी, प्रहलाद अवस्थी, हरदोई के सर्वेश अवस्थी, गोंडा के प्रहलाद अवस्थी, नैमिष के अभिषेक मिश्र, बांगरमऊ के सतीश त्रिपाठी ने पौराणिक व्याख्यान के आधार पर सरल प्रवचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed