फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

संतोष आनंद के गीतों पर झूम उठे लोग

Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
cultural
बांगरमऊ में काव्यपाठ करते गीतकार संतोष आनंद। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/बांगरमऊ। बांगरमऊ के इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित दीवाली मेले में प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद ने गीत सुनाए। उन्होंने अपना मशहूर गीत ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर लें घड़ी, दो घड़ी’ गुनगुनाया तो लोग झूम उठे।
विज्ञापन

उन्होंने ‘नजारे नजर से यह कहने लगे नयन से बड़ी चीज कोई नहीं है, कभी मेरे दिल ने यह आवाज दी वतन से बड़ी कोई चीज नहीं’ गीत सुनकर लोगों ने तालियों के माध्यम से सम्मान किया। कवि शैलेंद्र मधुर ने ‘मेरी सांसे ही रामायण, मेरी धड़कन ही गीता है, मेरा बचपन निराला पंत की गलियों में बीता है’ सुना कर खूब तालियां बटोरी। स्वयं श्रीवास्तव ने ‘मुश्किल थी संभलना ही पड़ा घर के वास्ते, फिर घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते कविता सुनाई।
विज्ञापन

कवियत्री प्रियंका शुक्ला ने पढ़ा ‘किसी बेबस को अपने घर का साया कौन देता है, दरखतों को भला पतझड़ में छाया कौन देता है पढ़ा। डॉ. अंजना कुमार ने ‘न दर्द का अख्तियार, न जख्म का निशान बाकी है, पता है मेरे ऊपर गिरना अभी आसमान बाकी है’। शायर जौहर कानपुरी ने पढ़ा कि ‘वतन अच्छा नहीं लगता, जो अंधे हैं उन्हीं को यह चमन अच्छा नहीं लगता’ सुना कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. माजिद देवबंदी ने ‘खुद को भी आजमाना हो तो पहले कुछ नया कर दिखाओ तो, पहले बन ही जाएंगे मंदिर वह मस्जिद दिल से दिल को मिलाओ तो’ सुनाया। डॉ. विनय आशू ने भी कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के हज एवं वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने की। इस दौरान विधायक श्रीकांत कटियार, नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू, गंजमुरादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, ईओ राकेश कुमार सिंह, पुनीत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed