फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

चर्च में हुईं प्रार्थना सभाएं, बाइबिल पाठ

Fri, 25 Dec 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
cultural
क्रिस्मस-डे पर मैथाडिस्ट चर्च में संदेश देते पादरी हीरालाल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना सभाएं और बाइबिल पाठ हुआ। जिलेभर में धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मदिन बनाया गया।
विज्ञापन

मैथाडिस्ट चर्च के पादरी ने क्रिसमस पर्व हुई प्रार्थना सभा में कहा कि प्रभु यीशु ने बुराइयों को खत्म करने, लोगों को शांति, सद्भावना और मानवता का संदेश देने के लिए धरती पर जन्म लिया था। मैथाडिस्ट चर्च के पादरी हीरालाल ने प्रार्थना सभा की। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया को पाप के अंधेरे से सत्य के उजाले में लाने के लिए धरती पर अवतार लिया था।
यीशु ने पाप और अत्याचार से दूर रहकर एकता का संदेश दिया। चर्च में मौजूद महिलाओं व बच्चों ने यीशु के जन्म होते ही ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल, जिंगल आल द वे’ गीत गुनगनाया और कैंडिल जलाकर केक काटा। पीतांबर नगर स्थित बैथनी चर्च में भी प्रार्थना सभा हुई। नवाबगंज के असेंबली आफ बिलिवर्स चर्च में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सेंटा क्लाज से बच्चों को दिए उपहार
उन्नाव। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष एसपी की पत्नी काम्या कुलकर्णी के संयोजन में क्रिसमस डे पर सेंटा क्लाज व क्रिसमस ट्री सजाया गया। कार्यक्रम का समन्वयन प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा, महिला थाना उप निरीक्षक पुष्पा यादव, परिवार परामर्शदाता व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सेंगर के साथ परिवार कल्याण से महिला मुख्य आरक्षी सुरेखा, संगीता व महिला आरक्षी रत्नेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरमपुर स्थित दिल्ल्ली पब्लिक स्कूल में ‘एन ला फिएस्टा’ के नाम से क्रिसमस समारोह का आयोजन हुआ। गीत, संगीत, आर्ट एवं क्राफ्ट के साथ बच्चों ने क्रिसमस कहानी का वर्चुअल प्लेटफार्म पर आनंद लिया। डैंशिंग थ्रू द स्नो की मधुर धुन पर बच्चे थिरके और क्रिसमस कैरल्स गाए गए। प्रधानाचार्या मल्लिका अरोरा ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। (संवाद)
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed