फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

छठ पूजा के लिए आजाद पार्क तैयार

Thu, 19 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
आवास विकास स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजा की तैयारियों को जायजा लेते ईओ नगर पालिका रामपू? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। छठ पूजा का मुख्य आयोजन आवास विकास कालोनी के सी ब्लाक स्थित आजाद पार्क में होगा। नगर पालिका ईओ ने साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करा र्दी है। ईओ ने बताया कि पूजा के दौरान कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना होगा। मास्क, सैनिटाइजर और आपसी दूरी का पालन जरूरी होगा। कुछ लोग आदर्श नगर स्थित नहर के पास भी पूजन करने पहुंचते हैं। इसलिए वहां भी सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

शहर में गुरुवार को लोग छठ पूजा करेंगे। शुक्रवार शाम को अस्त होते सूर्य को और शनिवार को सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर पूजन किया जाता है। आजाद पार्क में पूजा के लिए पार्क के तालाब (पाउंड) को साफ कराया गया है। जेसीबी की मदद से कूड़ा व मलबा हटाकर समतल कराया गया। सभासद मुन्ना सिंह ने बताया कि शहर के अधिकांश लोग शुक्लागंज में गंगा तट पर पूजन करते हैं। कुछ परिवार कुछ वर्षों से आजाद पार्क में पूजन करते हैं। ईओ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई का काम पूरा हो गया है। कुछ मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा है। इसे शुक्रवार दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा। उधर, लोगों ने बाजारों में छठ पूजा के लिए खरीदारी की। नए कपड़े खरीदे। पूजन के लिए फल, फूल भी खरीदे। हालांकि बाजार में गन्ना कम मिला। लोगों ने आसपास के गांवों से गन्ना मंगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed