फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cultivation of fennel along with potatoes is making farmers rich

Unnao News: आलू के साथ सौंफ की खेती किसानों को कर रही मालामाल

Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cultivation of fennel along with potatoes is making farmers rich
आलू के साथ सौंफ की सहफसल। - फोटो : आलू के साथ सौंफ की सहफसल।
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान खेतों में आलू के साथ सौंफ की खेती करके चार गुना तक मुनाफा कमा रहे हैं। आलू के साथ यह फसल करने में मात्र चार हजार रुपये की अतिरिक्त लागत आती है। लेकिन, अगर मुनाफे की बात करें तो किसानों को करीब 80 हजार रुपये प्रति बीघा मिलते हैं।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चकहनुमान, चहोलिया, महोलिया, हरईपुर, रोशनाबाद, ब्योलीइस्लामाबाद, भिक्खनपुर गोपालपुर, जटपुर बेल्थरा, गोवापट्टी सहित दर्जनों गांवों में आलू और सौंफ की सहफसली खेती की जा रही है। अक्टूबर में आलू की बोआई करने के बाद किसान उनके बरहों में सौंफ की पौध रोप देते हैं। आलू की फसल तैयार करने में किसानों को प्रति बीघा करीब 25 हजार रुपये की लागत आती है। आलू के साथ-साथ सौंफ की फसल को भी खाद, पानी और कीटनाशक अलग से नहीं देना पड़ता। प्रति बीघा करीब चार हजार रुपये की लागत आती है।
विज्ञापन

एक बीघा में करीब तीन क्विंटल तक सौंफ की पैदावार होती है। बाजार भाव सामान्य तौर पर करीब 80 हजार रुपये होता है। किसानों में हरईपुर के रामखेलावन, दिनेश कुमार, रामनाथ, राजेंद्र साधू, पच्चू और रामलखन आदि किसानों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से सहफसली खेती करते आ रहे हैं। एक ही बार में दो फसलें आसानी से तैयार हो जाती हैं जोकि उनके लिए वरदान साबित हो रही है। नगर के राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि सहफसली खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। किसान को सहफसली खेती पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed