{"_id":"61d04c24e8f08f76072c01bc","slug":"cultaral-unnao-news-knp672841925","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न के साथ नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न के साथ नए साल का आगाज
विज्ञापन
न्यू ईयर पर मस्ती करते युवा। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नए साल 2022 का लोगों ने उल्लास के साथ स्वागत किया। सुबह से ही मौसम साफ होने से गुनगुनी धूप रही। युवाओं और छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। कोचिंग इंस्टीट्यूटों में युवाओं ने केक काट कर नया साल मनाया। साल का पहला दिन एक-दूसरे को बधाई देते बीता।
शहर के अधिकांश कालेजों व इंस्टीट्यूटोें में पढ़ने वाले बच्चों ने नए साल पर जमकर धमाल किया। डीजे पर नाच-गाना हुआ। फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियां खूब थिरके। कई जगहों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शहर के निराला पार्क में भी काफी भीड़ रही। यहां पर लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर नए साल का स्वागत किया। साथ ही सेल्फी खींचने वालों की भीड़ रही।
लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। शहर के दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए लाइन लगी रही। फल, फूल चढ़ाकर भगवान का पूजन किया और उसके बाद काम पर गए।
विज्ञापन
शहर के मुख्य होटलों व नवाबगंज पक्षी विहार में पहुंचकर लोगों ने जश्न मनाया। यहां पर जोड़ों की संख्या काफी दिखी। युवक-युवतियां अपने-अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर नये वर्ष का धमाल करने पहुंचे।
फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ दिखी। आम दिनों में 10-15 रुपये प्रति कली बिकने वाला गुलाब 50 रुपये तक में बिका। बुके (गुलदस्ता) की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने फूल व गुलदस्ते भेंटकर नए साल की शुभकामनाएं दी।
शुक्रवार रात 12 बजे नए साल की बधाई देने का सिलसिला शनिवार को भी चलता रहा। युवाओं ने कई स्थानों पर आतिशबाजी भी छुड़ाई। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर मैसेजों का आदान-प्रदान होने लगा। लोगों ने अपनों को फोन करके नए साल की बधाई दी। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे।