फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crossed Rs 1 lakh by changing student's ATM card

Unnao News: छात्रा का एटीएम कार्ड बदल कर पार किए एक लाख रुपये

Sun, 26 May 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crossed Rs 1 lakh by changing student's ATM card
सोनिक। फीस और घर के काम के लिए एटीएम से रुपये निकालने गई छात्रा का एटीएम कार्ड बदलकर 10 बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पहुंची छात्रा ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव निवासी कान्हा यादव की बेटी दिव्या ने तहरीर में कहा है कि वह शहर के एक काॅलेज में पढ़ती है। फीस जमा करने के लिए उसने शनिवार को पिता का एटीएम लिया और शहर के बस स्टाॅप के पास पीएनबी के एटीएम बूथ पर पहुंची। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वह एटीएम सही कर रहे हैं। उन्होंने जांच के लिए उसका कार्ड लिया और पिनकोड भी पूछ लिया। एटीएम कार्ड मशीन में लगाया और उसे 10 हजार रुपये निकालकर दे दिए।
विज्ञापन

बाद में टप्पेबाजों ने उसका कार्ड बदल दिया। बताया कि अभी इतने ही रुपये निकलेंगे। छात्रा कार्ड और 10 हजार रुपये लेकर घर आ गई। कुछ देर बाद उसके पिता के मोबाइल पर 10 बार में 10-10 हजार कर एक लाख रुपये निकालने का मैसेज पहुंचा तो वह परेशान हो गई। पिता ने एटीएम कार्ड चेक करने के लिए कहा तो वह दूसरा निकला। पीड़िता पिता के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पूरी जानकारी देने के साथ तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर टप्पेबाजों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed