फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crisis of postal ticket

डाक विभाग में टिकट व लिफाफे खत्म

Fri, 12 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 12 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
crisis of postal ticket
डाकघर में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भर्ती के चलते जिले भर के डाकघरों में डाकटिकटों की जमकर बिक्री हो रही है। कई पोस्टआफिसों में एक व दो रुपये के टिकटों की कमी आ गई है। छोटी टिकट न होने से आवेदकों को तगड़ा चूना लग रहा है। कम दर की टिकटें न होने से आवेदकों को ज्यादा कीमत की टिकटें लगाने की मजबूरी है।

विज्ञापन

उन्नाव शहर स्थित प्रधान डाकघर के अलावा जिले के अन्य डाकघरों में इन दिनों सफाई कर्मियों की भर्ती के चलते हजारों की संख्या में रजिस्ट्री हो रही हैं। स्पीडपोस्ट व रजिस्ट्री में अधिकतर 22 व 27 रुपये के टिकट लग रहे हैं। मौजूदा समय में विभाग में एक व दो रुपये के डाकटिकटों की कमी आ गई है। इससे लोगों को 22 वाली रजिस्ट्री के लिए 10 के दो व पांच का एक टिकट लगाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं 27 वाली रजिस्ट्री में 10 के तीन टिकट लगा रहे हैं। इससे हर आवेदक को आवश्यकता से तीन रुपये अधिक की टिकट लगानी पड़ रही है। इस बारे में जब हेड पोस्टमास्टर सियाराम गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि वह छुट्टी पर हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं अन्य विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed