फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth killed in Pushpak Express

पुष्पक एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक की मौत

Tue, 28 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 28 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Pushpak Express
चचेरे भाई के साथ मुंबई से घर लौट रहे युवक की ट्रेन में सफर के दौरान मौत हो गई। उरई रेलवे स्टेशन के पास युवक बर्थ से नीचे गिरा था, लेकिन ट्रेन में मारपीट से युवक की मौत होने की अफवाह हड़कंप मच गया। ट्रेन उन्नाव स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने युवक को उतारा और रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 बीघापुर के गांव मगरायर निवासी नरेंद्र (29) पुत्र रामसजीवन चचेरे भाई कमलेश के साथ मुंबई में प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात दोनों पुष्पक एक्सप्रेस से उन्नाव आ रहे थे। दोनों जरनल बोगी में सफर कर रहे थे। रास्ते में बर्थ खाली मिलने पर नरेंद्र और कमलेश लेट गए। उरई रेलवे स्टेशन से गाड़ी आगे बढ़ी थी तभी मिडिल बर्थ पर सो रहा नरेंद्र नीचे गिर गया। उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


साथ रहे चचेरे भाई कमलेश को उलझन और गर्मी लगने की बात बताई। चचेरे भाई ने उसे पानी पिलाया और बर्थ पर लिटा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन कानपुर स्टेशन पहुंची तो कमलेश ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन तब तक ट्रेन उन्नाव के लिए चल चुकी थी। सोमवार तड़के ट्रेन उन्नाव स्टेशन पहुंची तो एसओ सीपी सिंह ने नरेंद्र को ट्रेन उतरवाया और आनन-फानन रेलवे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नरेंद्र के मामा रमेशचंद्र ने बताया कि नरेंद्र छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह अभी अविवाहित था। जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि नरेंद्र को कुछ हल्की चोटें हैं जो शायद बर्थ से गिरने के कारण आई होंगी। बताया कि पोस्टमार्टम में स्थिति और साफ हो जाएगी। परिजनों में किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed