फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   worst condition of road got tempered

सड़कों की दुदर्शा से सचिव लाल

Sat, 25 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 25 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
worst condition of road got tempered
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद व जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने विकासखंड के ओहरापुर कौड़िया के स्थलीय निरीक्षण में खस्ताहाल संपर्क मार्ग पर अधिकारियों को जमकर फटकारा। सचिव ने  जल्द सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। नोडल अधिकारी ने सीसी रोड,  नाली, इंदिरा व लोहिया आवासों का निरीक्षण किया। गांव की गलियों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह 10.20 बजे आयुक्त ओगरापुर कौड़िया गांव पहुंचे। उन्होंने चौपाल में समाजवादी पेंशन सहित अन्य पेंशन योजनाओं, कृषि भूमि आवंटन, कब्जा पशु टीकाकरण, खाद्यान्न वितरण आदि विकास कार्यक्रमों का ग्रामीणों से भौतिक सत्यापन किया। गांव के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्वच्छ शौचालयों, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, हैंडपंपों की स्थिति आदि का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकोें की उपस्थिति, पाठ्य पुस्तकों व ड्रेस के साथ ही पुष्टाहार वितरण, गर्भवती महिलाओं व टीकाकरण, सोलर लाइटों, मनरेगा, तालाबों की स्थिति, स्वयं सहायता समूह आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। इंदिरा आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि आम आदमी बीमा योजना में  बीमित व्यक्ति की पालिसी जल्द उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि किसान शासन से दिए जाने वाले अनुदान को प्राप्त करने के लिए अपना  ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें। अत्यधिक उत्पादन के लिए संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन के पात्र आवेदकों के लिये शासन ने आनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है। लाभार्थी आनलाइन आवेदन करें। जिसके सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक साथ ले जाती हैं ओपीडी रजिस्टर
मोहान के न्यू पीएचसी के निरीक्षण के दौरान सचिव को ओपीडी में कम संख्या में मरीज देखे जाने की जानकारी हुई। पता चला कि डाक्टर दीपमाला अपने साथ ओपीडी रजिस्टर लेकर चली जाती हैं। सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सीएमओ को मामले में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। नोडल अफसर ने हसनगंज-रसूलाबाद मार्ग के चल रहे सुदृढ़ीकरण के कार्य का सड़क खुदवाकर निरीक्षण किया। आयुक्त ने हसनगंज में निर्माणाधीन नए तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। यहां कुछ लोगों ने सूखा राहत वितरण में धांधली की शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed