फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women SHG fraud

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से धोखाधड़ी

Thu, 02 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 02 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women SHG fraud
सीडीओ से शिकायत करने पहुंचे अकांक्षा स्वंय सहायता समूह की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से ढाई लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला समाने आया है। धोखाधड़ी में फंसी महिलाओं ने गुरुवार को सीडीओ को शिकायती पत्र देकर संचालक पर गबन का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया है कि बचत के रुपये लेकर बैंक खाते में जमा नहीं किए गए। जिस पर बैंक ने ढाई लाख रुपये के साथ ही इस रकम पर ब्याज जमा करने के निर्देश जारी कर दिए। पीड़ित महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की है।

सिकंदरपुर सरोसी के डीहा मजरे रऊ करना में संचालित आकांक्षा स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह को एक शिकायती पत्र दिया। समूह का गठन दो दिसंबर 2009 में हुआ था। समूह का गठन राम प्रसाद गुप्ता ने कराया था। इस समूह में सुनीता को अध्यक्ष व सत्यवती को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सरोजनी, रामरती, सुमन, रामदुलारी, सावित्री, विशुना, चंदा, गुड्डी, फूलमती व प्रभा को सदस्य चुना गया। महिलाओं ने बताया कि वह बचत का पैसा व बैंक ऋण को क्षेत्र की ही आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में संचालित समूह के खाते में सुविधादाता रामप्रसाद गुप्ता के माध्यम से जमा कर रही थीं।
विज्ञापन


समूह की आखिरी बैठक दो फरवरी 2013 को हुई थी। जिसके बाद समूह का संचालन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि इस बीच अमीन अरविंद कुमार अवस्थी ने उन्हें सूचना दी कि आकांक्षा स्वयं सहायता समूह का ढाई लाख रुपये से अधिक रुपया बकाया है। जिसे ब्याज सहित वह जमा कर दें। रुपये न जमा करने पर रिकवरी कराई जाएगी। समूह संचालन कर रहे युवक को हर माह बचत का पैसा पहुंचाने के बाद बकाया सुन होश उड़ गए। संचालक से महिलाओं ने संपर्क किया तो ठीक जवाब नहीं मिला। जिस पर महिलाएं गुरुवार को सीडीओ संजीव सिंह से मिली और घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed