फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   woman was murdered brutly

महिला की गला दबाकर हत्या

Sat, 08 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 08 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
woman was murdered brutly
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कसबा रसूलाबाद के मोहल्ला देसाई नगर निवासी दयावती (53) पत्नी स्व. सुमेर मौर्य काफी समय से घर पर अकेले रह रही थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसी मुन्नालाल की पत्नी रोज की तरह दयावती के घर दूध लेने पहुंची। दरवाजा न खुलने पर धक्का मारकर दरवाजा खोला तो दयावती को चारपाई पर लेटे देखा। उसे नींद में समझकर जगाने का प्रयास किया, तब घटना की जानकारी हुई। मौके पर महिला की चूड़ियां टूटी पड़ी थीं और गले में कसने का निशान भी था। महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका की बेटियां सुमन पत्नी गेंदेलाल व दीप्ती पत्नी आतेंद्र निवासी खोखापुर सफीपुर भी पहुंच गईं। दोनो बेटियों का विवाह एक ही परिवार में बड़े व छोटे भाई के साथ हुआ है। तफ्तीश में जुटी पुलिस को पता चला कि दोनों दामादों का अपनी सास (मृतका) से जमीन को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। इससे वह ससुराल नहीं आते थे। परिजनों ने बताया कि दयावती के पति सुमेर की बीस साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद बेटी व दामाद साथ में रहते थे। इस बीच पड़ोसी नन्हके पुत्र लाला को खेती बंटाई देने के बाद से सास व दोनों दमादों में विवाद होने लगा। एएसपी हरदयाल यादव, सीओ रामअर्ज, एसओ रंधा सिंह ने तफ्तीश की। एएसपी के निर्देश पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। सूत्रों के अनुसार फील्ड यूनिट को घटना से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

करोड़ों की जमीन तो नहीं बनी वजह
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद में हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश महिला की बेशकीमती करोड़ों की जमीन व पड़ोसी नन्हके पर टिकी है। वहीं, मौके पर टूटी चूड़ियों से इस बात का अंदेशा भी जताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर हत्यारोपी ने महिला का गला दबा दिया होगा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दयावती के पास करोड़ों कीमत की आठ बीघे जमीन सड़क किनारे है। जमीन पर दामादों के अलावा पड़ोसी नन्हक्के की भी नजर थी। चार बीघे जमीन पर गोभी की फसल बोई हुई थी। जिसमें रोजाना लगभग पांच हजार रुपये की गोभी बाजार में बिकती है। इसका पैसा दयावती के पास आता था या कोई और रखता था। यह भी चर्चा का विषय रहा। दामाद आतेंद्र के मुताबिक नन्हक्के ही जमीन व खेती देखता था। पैसा किसके पास है यह तो वही बता सकता है। दयावती की हत्या के बाद कमरे में रखे बक्से का भी ताला टूटा हुआ पड़ा था। उसमें रखा सामान गायब था। बेटी दीप्ती के मुताबिक बक्से में कपड़ों के अलावा जेवर भी थे, जो कि गायब है। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने चोरी करने का प्रयास किया। दयावती ने जब इसका विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी नन्हक्के को पकड़ने पुलिस हाथ पैर मार रही
एसओ रंधा यादव ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला के पास बेसकीमती जमीन होने के साथ ही दो अच्छे मकान है। संपत्ति को लेकर दामादों से भी विवाद चल रहा था। वहीं पड़ोसी नन्हक्के भी गायब है। फिलहाल नन्हक्के को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed