फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   woman patient in trouble

अस्पताल गेट पर महिला घंटों तड़पी

Mon, 17 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 17 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
woman patient in trouble
गेट मर पड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के डीह निवासी देशपति (40) पत्नी मुन्नीलाल की रविवार दोपहर तबियत खराब हो गई। चक्कर आने के साथ ही उसे तेज सिरदर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष पहुंचे। परिजनों ने महिला को भर्ती करने को कहा तो चिकित्सकों ने इंकार कर दिया और चिकित्सकीय सलाह देकर वापस कर दिया। परिजन देशपति को दूसरी जगह लेकर लाने लगे। अस्पताल गेट पर पहुंचते ही वह दोबारा बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर परिजनों ने उसे गेट पर ही लिटा दिया और दोबारा भर्ती करने को गुहार लगाई। लगभग एक घंटे तक देशपति अस्पताल गेट पर ही पड़ी और परिजन डाक्टरों से भर्ती करने की गुहार लगाते रहे। दोपहर लगभग दो बजे तक अस्पताल परिसर के सामने भीड़ लग गई। तब जाकर उसे भर्ती किया गया। सीएमएस डा. एसपी चौधरी ने बताया कि जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed