फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman killed in suspicious circumstances, allegedly Ssuralijnon

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालीजनों पर आरोप

Mon, 09 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 09 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in suspicious circumstances, allegedly Ssuralijnon
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता मृतका का पति। - फोटो : अमर उजाला
शहर के  मोहल्ला सिविल लाइंस में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने बीमारी से मौत  बताई है तो पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। आठ माह पहले महिला का परिवार परामर्श केंद्र में समझौता हुआ था । तब से वह पति के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


आसवीन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा निवासी ऋषि कपूर की  शादी अप्रैल 2008 में मगरायर बीघापुर निवासी अंजनी कुमार शर्मा की बेटी माधुरी से हुई थी। शनिवार रात संदिग्ध हालात में माधुरी की मौत हो गई।  ऋषि कपूर ने बताया कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। शादी के बाद से ही कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम पत्नी को एक उल्टी हुई। इस पर उसे दूध पिलाकर कूलर के सामने लिटा दिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर  पहले निजी डॉक्टर को दिखाया। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए।  अंजनी कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को  प्रताड़ित करते थे। इससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। ससुरालीजन  कई बार उसे घर से निकाल चुके थे।  पिता ने पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुरालीजनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 तीन बार किया था आत्महत्या का प्रयास
ऋषि  कपूर ने बताया कि माधुरी तीन बार जान देने की कोशिश कर चुकी थी। दो बार उसे फांसी के फंदे से बचाया गया।  मायके में वह कु आं में कूद गई। इससे परेशान होकर माधुरी के साथ  पैतृक गांव से आकर सिविल लाइंस में रहने लगा। यहां भी पत्नी की हरकतें बंद नहीं हुईं। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला परिवार परामर्श कें द्र में चला गया। यहां पत्नी ने कभी किसी को परेशान न करने की बात पुलिस के सामने लिखित तौर पर दी। इस पर उसे घर ले आया। मायके पक्ष के लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed