{"_id":"3297b636cd122456ca6c1918affa641e","slug":"woman-injured-in-road-accident-fatalities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में घायल महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अधेड़ और उसके भतीजे की जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई थी।
लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी पीजीआई कर्मचारी श्याम मोहन वर्मा (55), पत्नी मधू वर्मा (50), बेटे न्यूजल वर्मा (28) और भतीजे तनिष्क (5) के साथ कार से कानपुर जा रहे थे।
देर शाम लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में आशा खेड़ा गांव के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार सभी लोग घायल हो गए थे।
जिला अस्पताल में श्याम मोहन और भतीजे तनिष्क की मौत हो गई थी। मधू को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान देर रात मधू की भी मौत हो गई।