फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   while taking action against sawmill, police team was attacked

वन विभाग की टीम पर महिलाओं ने फेंके पत्थर

Fri, 12 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 12 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
while taking action against sawmill, police team was attacked
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसडीएम समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बल प्रयोग कर आरा मशीन को ट्रैक्टर में लदवाया और कोतवाली ले आई। क्षेत्रीय वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 पुरवा के मियांटोला निवासी बाबूअली की रिश्तेदार परवीन बानो के नाम आरा मशीन का लाइसेंस था।  लाइसेंस पर बाबूअली आरा मशीन चलवा रहा था। कुछ माह पहले परवीन ने कसबे के उस्मान को लाइसेंस बेच दिया था। लाइसेंस लेने के बाद उस्मान आरा मशीन पर कब्जा करने पहुंचा। उस्मान को देख बाबूअली भड़क गया और मशीन पर खुद का कब्जा बता मारपीट की। उस्मान वहां से चला आया और इसकी शिकायत डीएम और प्रभागीय निदेशक से की। जांच में उस्मान का पक्ष सही पाए जाने पर प्रभागीय निदेशक ने उस्मान को मशीन दिलवाने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम प्रभागीय निदेशक वीके मिश्र के निर्देश पर क्षेत्रीय वन दारोगा अभिषेक चौधरी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। डीएम के आदेश पर एसडीएम गिरीशचंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विवेक मिश्र, सीओ पुरवा अशोक सिंह कोतवाली पुलिस के साथ पीराशाह मोहल्ले में बाबूअली के हाता पहुंचे। टीम के लोग जैसे ही हाते में लगी आरा मशीन को उखाड़ने लगे बाबूअली पूरे परिवार के साथ पहुंचा और मशीन पर मालिकाना हक बता अधिकारियों से भिड़ गया। पुलिस ने जबरन मशीन उखाड़ने का प्रयास किया तो महिलाओं ने ईंट-पत्थर चला दिए। यही नहीं घर की महिलाओं ने मशीन को न लेने जाने के लिए आगे आकर मोर्चा संभाला और ट्रैक्टर के आगे लेट गई। पुलिस ने उन्हें हटाने का दबाव बनाया तो ट्रैक्टर का पहिया पंचर कर अपने कपड़े फाड़ लिए। घंटो चले बवाल के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर मशीन उखाड़ी और ट्रैक्टर में लादकर कोतवाली ले गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या बोले सीओ
सीओ अशोक सिंह ने बताया डीएम के निर्देश पर टीम के साथ आरा मशीन उखड़वाने पहुंची थी। जहां मशीन पर कब्जा किए बाबू अली घर की महिलाओं के साथ विरोध जताने लगा। जैसे ही वन विभाग की टीम के लोगों ने मशीन उखाड़ने की कोशिश की सभी ने हाथापाई शुरू कर दी। जिसमें कुछ पुलिस व वन कर्मियों को चोटें आई हैं।  महिलाओं ने की अभद्रता

एसओ श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि बाबूअली ने घर की महिलाओं को आगे कर जमकर उत्पात मचाया। मशीन उखाड़ने गई टीम के साथ पुलिस पर भी पथराव किया। साथ ही मामले को दूसरा रूप देने के लिए खुद के कपड़े तक फाड़ लिए। क्षेत्रीय वन दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed