फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   vikasbhavan wireing burn

हाईवोल्टेज आने से विकास भवन की वायरिंग जली

Sun, 21 Dec 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
vikasbhavan wireing burn

उन्नाव। विकास भवन में हाईवोल्टेज आ जाने से कार्यालयों की वायरिंग जल गई। कई कक्षों के उपकरण फुंक गए। इससे कमरों में धुआं भर गया। यह देख अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अपने कमरे छोड़कर बाहर आ गए।

विज्ञापन


काफी देर तक विकासभवन में अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया। शाम तक किसी तरह से दो विभागों की आपूर्ति चालू की जा सकी थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक सीडीओ व एई डीआरडीए कार्यालय में तेज आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। कुछ बिजली उपकरण जलने लगे तो अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक में अफरातफरी मच गई। मनरेगा उपायुक्त से लेकर डीपीआरओ तक अपने कक्ष से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन की गैलरी से लेकर सीडीओ कक्ष में धुआं ही धुआं नजर आने लगा। बिजली आपूर्र्ति बंद कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि ट्रांसफार्मर से हाईवोल्टेज उतरने से घटना हुई। इलेक्ट्रीशियन जैदी ने किसी तरह से तार आदि काटकर आपूर्ति बंद की। जांच पड़ताल में पता चला कि ट्रांसफार्मर से हाईवोल्टेज आ गया था जिससे विकासभवन के कार्यालयों को गई केबिल जल गई है।


कई कार्यालयों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर ट्रांसफार्मर ठीक कर दिया है।

केबिल जलने से विकास भवन के सभी कार्यालयों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। किसी तरह से सीडीओ कक्ष और आरईएस कक्ष की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। अन्य कक्षों की बिजली आपूर्ति तभी बहाल हो पाएगी जब पूरी वायरिंग की जांच पड़ताल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed