{"_id":"581e2d4e4f1c1b8617435ead","slug":"two-daughters-of-the-family-s-death-bad-g","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों की मौत से परिवार का बुराहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बेटियों की मौत से परिवार का बुराहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जमाल नहर गांव गांव में करंट लगने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों धान की फसल काट कर घर लौट रही थी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। उनका आरोप था कि तार बदलने के लिए कई बार मांग की गई। इसके बाद भी विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
औरास थाना क्षेत्र के जमाल नगर गांव निवासी अशोक गोस्वामी अपनी बेटी गुड़िया (17), सोनिका (15) एवं सोनम (11) के साथ शनिवार सुबह धान की फसल काटने गया था। दोपहर करीब 11 बजे तीनों बहनें घर लौट रही थी। वे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर थी कि रास्ते में करीब चार फीट ऊपर झूल रहे एचटी लाइन की चपेट आ गईं। करंट से झुलस जाने से गुड़िया व सोनिका की मौत हो गई। पीछे आ रही सोनम बगल से भाग कर खेत में पहुंची और पिता को घटना की जानकारी दी। इस पर वह भी भाग कर मौके पर पहुंचए। सूचना पर तमाम ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह शवों को विद्युत लाइन से अलग किया और बिजली विभाग के जेई विनय कुमार रावत को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।ग्रामीणों का कहना था कि रास्ते में झूलते तारों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार मांग की गई थी, लेकिन विभागीय अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। मौके पर पहुंचे बांगरमऊ सीओ रामअर्ज ने एसडीओ अमित आनंद और जेई विनय कुमार से विभाग की लापरवाही से दो बच्चियों की जान जाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन