फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tow undertrial ran away

पेशी पर दो बंदी सिपाहियों को चकमा देकर भागे

Thu, 16 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 16 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
tow undertrial ran away
जांच करती थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोर्ट में पेशी पर आए दो हिस्ट्रीशीटर सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकले। शाम को जेल वापस जाते समय बंदियों की गिनती के दौरान दोनों के भाग निकलने की जानकारी हुई। आरआई ने लॉकअप प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिपाहियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के छुलिहा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश लोध और अमर खेड़ा निवासी राजेंद्र लोध पर हत्या, लूट, डकैती सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद  जनवरी 2014 से ये दोनों जेल में थे। बुधवार को दोनों कोर्ट में पेशी पर आए थे। दोपहर दो बजे सिपाही मनोज कुमार दोनों को हवालात से लेकर कोर्ट पेशी पर गए। वापस लौटने पर सिपाही ने हवालात प्रभारी को दोनों को वापस लॉकअप में बंद करने की इंट्री भी कराई। देर शाम बंदियों को जेल वापस लेकर जाते समय हवालात प्रभारी शिवचंद्र व लालबहादुर वर्मा ने गिनती कराई तो 54 की जगह 52 बंदी मिले।  इसके बाद सभी बंदियों की हाजिरी लगवाई गई तब पता चला ओमप्रकाश और राजेंद्र नाम के बंदी नहीं है। सूचना पर एसपी नेहा पांडेय, सीओ सिटी रामअर्ज और सीओ क्राइम आरके चतुर्वेदी और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे। एसपी ने सभी थानों को अलर्ट किया और जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सिपाही मनोज का पता लगाया गया तो वह भी नहीं मिला। क्राइम ब्रांच ने सिपाही के मोबाइल की लोकेशन ली तो जेल रोड मिली। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उसे पकड़ कर  बैठा लिया। पूछताछ की तो सिपाही ने बताया कि वह तो दोनों बंदियों को लॉकअप में दाखिल कराकर वापस आया है। देर शाम आईआई गोपाल राय ने कोर्ट हवालात प्रभारी शिवचंद्र व लालबहादुर वर्मा के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने एवं दोनों बंदियों के खिलाफ भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि दोनों बंदियों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed