{"_id":"5a3028314f1c1ba12d8b8439","slug":"three-lakhs-of-cash-including-cash-from-four-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से नगदी सहित तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों से नगदी सहित तीन लाख की चोरी
unnao
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
2
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के तकिया चौराहे पर रविवार रात चोरों ने एक गुमटी सहित चार दुकानों के शटर तोड़ कर हजारों की नगदी सहित लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह दुकानों के टूटे ताले और सामान बिखरा देखकर दुकानदारों को जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
कस्बा ऊगू के मोहल्ला तरखला निवासी विवेक कुमार पुत्र रामकृष्ण की तकिया चौराहे पर मोबाइल की, छत्ताखेड़ा निवासी जयबहादुर सिंह पुत्र रामकुमार की कपड़ों की व अर्जुन पुत्र कल्लू निवासी पतौली का मेडिकल स्टोर है।
सोमवार रात चोरों ने तीनों दुकानों का ताला तोड़ दिया। चोर मोबाइल की दुकान से 27 मोबाइल, लैपटॉप के अलावा कपड़े की दुकान से लगभग सवा लाख के कपड़ों के अलावा मेडिकल स्टोर से 49 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकानों का ताला टूट देखकर होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा था। चोर गुमटी से भी सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। एक साथ चार दुकानाें में चोरी की सूचना पर सीओ कुंवर बहादुर सिंह ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
---------------------
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
हसनगंज। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
आसीवन थानाक्षेत्र के टाउन रसूलाबाद निवासी परवेश (40) पुत्र रसूबुल रहमान साथी पप्पू (30) पुत्र माजिदखां के साथ बाइक से लखनऊ के खुशहालगंज में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर निंदेमऊ गांव के निकट ताला सराय निवासी सोनू (30) पुत्र बृजभान की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।