फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three killed including father-son in road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Sat, 03 Feb 2018 12:07 AM IST
unnao
unnao Updated Sat, 03 Feb 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। स्कूटी सवार तीन छात्राओं समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तीन की हालत गंभीर देख स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ व पुरवा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली के गांव दुल्लापुरवा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरदोई जिले के थाना  मल्लावां के गांव ऊंचगांव निवासी बाबूलाल(50) अपने बेटे राजकुमार (28) के साथ बांगरमऊ कोतवाली के गांव चकपीरनगर निवासी साले सियाराम के घर निर्माणाधीन मकान में स्लैब डलवाने आए थे। स्लैब के बाद पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

। दुल्लापुरवा गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। बाइक ट्रक में फंस जाने से दोनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस घायल पिता-पुत्र को सीएचसी लाई। यहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में बाबूलाल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पिता-पुत्र की मौत से परिजन बिलखने लगे।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के निकट तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव बघौड़ा निवासी पन्ना (25) पुत्र मौजीलाल अपने साथी बैजनाथ पुत्र बाबूलाल के साथ बाइक से सफीपुर आ रहा था। सफीपुर कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के निकट आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बघौड़ा गांव निवासी पन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पन्ना के साथी बैजनाथ व दूसरी बाइक सवार पखरापुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र जगदेव व अनुज पुत्र आशीष घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सीएचसी लाई। यहां डॉक्टर ने पन्ना को मृत घोषित कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार  कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-पनहन मार्ग पर मंडी समिति के निकट बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बिहार थानाक्षेत्र के गांव दूल्हापुर हुसैना निवासी धीरज (24) पुत्र शोभनाथ घायल हो गया। राहगीर इन्हें सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धीरज मां को रिश्तेदारी में छोड़कर घर लौट रहा था।

वहीं अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर नहर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में शहर के हनुमान नगर मोहल्ला निवासी वंशिका बाजपेई पुत्र मुकेश, गिरजाबाग निवासी नेहा सोनी पुत्री दिनेश व पीडीनगर मोहल्ला निवासी श्रद्धा त्रिपाठी पुत्री संगम घायल हो गईं। यह मुर्तजानगर स्थित डिग्री कॉलेज से घर लौट रही थीं। छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed