फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves carrying two lakh jewels and 65 thousand rupees from three houses

तीन घरों से दो लाख के जेवर व 65 हजार रुपये ले उड़े चोर

Mon, 19 Feb 2018 10:52 PM IST
unnao
unnao Updated Mon, 19 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves carrying two lakh jewels and 65 thousand rupees from three houses
परिचय- बाबूखेड़ा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अचलगंज। थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा में चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों से दो लाख रुपये के जेवर समेत साठ हजार रुपये पार कर दिए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
ग्रामसभा बाबूखेड़ा मजरे बंथर निवासी रामआसरे लोधी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिजन मुख्य गेट के पास बने कमरे में सो रहे थे। सीढ़ी लगाकर चोर छत पर पहुंचे और जीने के रास्ते घर के अंदर पहुंच गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखी डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व साठ हजार रुपये की नगदी पार कर दी। पीड़ित रामआसरे ने बताया कि चोरी गया जेवर पत्नी के साथ ही बेटी का भी था।  शादी के बाद यहीं रखा था।
विज्ञापन


इसके बाद चोर बगल में ही बने राम मनोहर पुत्र नंदी के मकान पहुंच गए। यहां भी जीने का दरवाजा खुला होने से कमरे के अंदर पहुंच गए। चोरों ने पचास हजार रुपये के जेवरात सहित एक हजार रुपये उठा ले गए। तीसरी चोरी पड़ोस के ही बलवीर पुत्र छोटा के मकान में हुई। परिजन रात में कमरे में सोते ही रहे। चोरों ने कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़ चार हजार रुपये के साथ ही बीस हजार रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। सोमवार सुबह परिजनों की नींद खुलने पर परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। तीन घरों में एक साथ चोरियां होने से लोग दहशत में हैं। चोरी की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed