फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of lakhs from the closed home of the health worker

स्वास्थ्यकर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी

Mon, 05 Mar 2018 10:50 PM IST
unnao
unnao Updated Mon, 05 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the closed home of the health worker
-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
बांगरमऊ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वाहन चालक के बंद पड़े सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाकर पचास हजार की नगदी और ढाई लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। घर वापस आने पर कर्मी को मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिव सिंह पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम थोक माधव  थाना अहिरोरी जिला हरदोई वाहन चालक के पद पर तैनात है और अस्पताल परिसर में ही स्थित सरकारी आवास में रह रहा है। 3 मार्च को वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ होली त्योहार मनाने अपने गांव गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसके आवास का ताला तोड़ बक्से में रखी 50 हजार की नगदी तथा करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह आवास पर वापस आने पर स्वास्थ्य कर्मी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed