फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft incidents took place

चोरों की जय-जय, पुलिस की हाय-हाय

Fri, 17 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 17 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
theft incidents took place
पीड़ितों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जागती पुलिस को चुनौती देते हुए बुधवार की रात चोर, लुटेरों ने चार जगहों से लाखों का माल पार कर दिया। वारदातों से दहशतजदा लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश है। शहर के शिवनगर में बाइकर्स ने दरवाजे बैठी महिला की कनपटी पर तमंचा लगा गले में पड़ी चेन लूट ली। मौरावां में शिक्षक के घर से चोरों ने नकदी-जेवरात समेत करीब आठ लाख का माल पार कर दिया। बिहार थाना क्षेत्र में चोरों ने आवास विकास परिषद के कर्मचारी के घर को निशाना बना करीब ढाई लाख का माल साफ कर दिया। यहां से ढाई किलोमीटर दूर किसान के घर से चोरों ने नकदी-जेवरात समेत एक लाख का माल पार कर दिया। बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद भी ली, लेकिन सुराग नहीं मिले। थाने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


घटना-1
कनपटी पर तमंचा सटा चेन खींच ले गए
मोहल्ला शिवनगर में गुरुवार की दोपहर दरवाजे पर बैठी महिला से हुई वारदात
शहर के मोहल्ला शिवनगर निवासी अमृतलाल की पत्नी गुुड्डी गुरुवार की सुबह दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आकर रुके और किसी का पता पूछा। महिला कुछ बोलती इससे पहले बाइक में पीछे बैठे एक बदमाश ने महिला का मुंह दबा कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने गले से चेन तोड़ी और भाग निकले। महिला के शोर मचाने लोग जब तक बदमाशों का पीछे दौड़ते वह निकल गए। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि देर शाम तक ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। दही चौकी प्रभारी को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। महिला के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


घटना-2
नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
संग्रामखेड़ा मजरे गुलरिहा गांव में बुधवार की देर रात टीचर के घर हुई घटना
मौरावां। थाना क्षेत्र के संग्रामखेड़ा मजरे गुलरिहा गांव निवासी महेंद्र सिंह टीचर है। बुधवार को महेंद्र बेटे शिवेंद्र के साथ दरवाजे पर लेटे थे। पत्नी शर्मिला घर के आंगन में सो रही थी। रात दो बजे करीब चोर पीछे की दीवाल से चढ़कर आंगन में कूद गए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 11 हजार नगदी व लाकर तोड़कर लगभग आठ लाख के जेवरात चोरी कर ले लिए। तड़के शर्मिला की नींद खुली तो दरवाजे खुले देख दंग रह गई।  घर से तीन सौ मीटर दूरी पर रतनपाल सिंह के खेत में एक सूटकेश और बक्सा टूटा मिला। गुलरिहा चौकी प्रभारी हरिनाथ यादव मौके पर पहुंचे और जांच के बाद जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना-3
आवास विकास कर्मी के घर माल साफ
पेड़ के सहारे छत पर कूदे, जेवर-नगदी समेत ढाई लाख की चोरी
बिहार। थाना क्षेत्र के मानपुर मजरा मनिकापुर निवासी रावेंद्र सिंह आवास विकास परिषद में कर्मचारी हैं। बुधवार रात रावेंद्र दरवाजे पर सोया था। उसके तीन बेटों में देवेंद्र व धर्मेंद्र पत्नी बच्चों के साथ अपने कमरे में थे। चोर घर के पीछे नीम के पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरों ने देवेंद्र और धर्मेंद्र के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। धीरेंद्र और रावेंद्र के कमरों का ताला तोड़ कर अलमारी के लाकर से ढाई लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। रावेंद्र के कमरे में रखे तीन बक्से लेकर चोर पीछे के रास्ते निकल गए। सुबह देवेंद्र की पत्नी उठी तो कमरा बाहर से बंद देख शोर मचाया। दरवाजे पर लेटे रावेंद्र ने दरवाजा खोला। सुबह घर से चार सौ मीटर दूर टूटे बक्से ग्रामीणों मिले। सूचना पर पुलिस डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता बिहार बक्सर मार्ग पर एक स्कूल के पास तक जाकर लौट आया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

घटना-4
किसान के घर को भी खाली किया
बिहार । थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव से दो किमी. दूर थरि गांव निवासी रामनेरेश सिंह के घर में चोर पीछे की दीवार से सीढ़ी लगाकर दाखिल हो गए। घटना के समय रामनरेश परिवार के साथ छत पर सो रहा था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 10 हजार रुपये व जेवरात समेत एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर मकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई।  


घटना-5
चलते ट्रक का तिरपाल काटकर गत्ते पार
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर लुधियाना से कास्मेटिक सामान लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक को बनाया निशाना
अचलगंज (उन्नाव)। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर चोरों ने लुधियाना से कास्मेटिक सामान लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक को निशाना बनाया। बिहार के गया जिले के इमामबाद निवासी ट्रक चालक अप्पू राय ने तहरीर देकर बताया कि वह लुधियाना के श्री परिवहन ट्रांसपोर्ट से सामना लेकर कोलकाता जा रहा था। बुधवार की रात करीब दो बजे वह मुगुलपुर गांव के पास पहुंचा था कि उसे ट्रक का तिरपाल खुला होने का अंदेशा हुआ। ट्रक रोकने पर पता चला कि चोरों ने तिरपाल काट कर कास्मेटिक के छह कार्टून पार कर दिए। बताया कि चोरी गए गत्तों की कीमत 70 हजार रुपये के करीब है। जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे डपट कर भगा दिया। देर शाम तक वह थाने के चक्कर लगाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed