{"_id":"5856dd194f1c1bad60c06567","slug":"the-ruckus-demanding-toll-on-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स मांगने पर आप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल टैक्स मांगने पर आप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर आप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट की बंदी के विरोध में रविवार को लखनऊ में हुई आम आदमी पार्टी की रैली में शामिल होने जा रही करीब बीस व चालीस चार पहिया वाहनों को सुबह करीब दस बजे नवाबगंज टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने रोका और टोल टैक्सी की मांग की। इसपर आप कार्यकर्ता भड़क गए। उनका कहना था कि नोट बंदी के बाद से उनके पास रुपये ही नहीं है तो वह टोल टैक्स कहां से दें। इसपर टोल प्लाजा कर्मियों और आप कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। टोल कर्मियों ने वाहन रोक लिए तो नेताओं के इशारे पर कार्यकर्ता सभी बैरियर पर खड़े हो गए और वाहनों का आवामगन बंद करा दिया। इससे लंबा जाम लग गया। इसके बाद आम आदमी कार्यकर्ता बिना टैक्स लिए अपने वाहन लेकर लखनऊ की ओर चले गए। शाम को वापस लौटते समय भी किसी वाहन का टैक्स नहीं दिया। टोल प्लाजा आर एस चौहान ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को सूचना दी है अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।