{"_id":"588110164f1c1be232efe542","slug":"the-love-affair-was-killed-shot-in-the-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में अधिवक्ता को मारी गई थी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में अधिवक्ता को मारी गई थी गोली
Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
accused in custody
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
शुक्लागंज के मोहल्ला पोनीरोड निवासी अधिवक्ता बृजेश सिंह (मंगल) को मंगलवार देर शाम गंगाघाट के गांधी नगर मोहल्ला निवासी गौरव पुत्र जगदीश गौतम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोली मारी थी। गौरव के मुताबिक वह जिस युवती से प्रेम करता है उससे बृजेश भी प्रेम करता है। बृजेश को रास्ते से हटाने के लिए उसने गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया। उधर, मामला अधिवक्ता का होने से साथी अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में एसपी नेहा पांडेय से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। मामला बढ़ता देख एसपी नेहा पांडेय ने सीओ हृदेश कठेरिया को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ व गंगाघाट थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी मामले का खुलासा करने के लिए दबिश दे रहे थे। गुरुवार सुबह एसओ ने ऋषी नगर की कैलाश वाटिका मोड़ के पास गौरव गौतम के अलावा घटना में शामिल ऋषभ गुप्ता ब्रह्म नगर, सूरज कुमार गौतम आदर्श नगर शुक्लागंज को गिरफ्तार कर लिया है। गौरव व ऋषभ के पास से एक-एक तमंचा व दो कारतूस के अलावा सूरज कुमार गौतम के पास से दो कारतूस बरामद किए हैं। जबकि अभी रितिक निवासी आजाद नगर अभी फरार है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि फरार युवक की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।