फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The bounced bike was taken two days ago

फूंकी गई बाइक दो दिन पहले हुई थी चोरी

Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bounced bike was taken two days ago
कोलवा गांव के पास झाड़ियों में खड़ी जली बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कोलवा के पास जलाई गई बाइक कानपुर के कल्याणपुर से चोरी की गई थी। जली बाइक के चेंचिस नंबर से पुलिस ने पता लगाया तो जानकारी हुई कि दो दिन पहले ही बाइक चोरी हुई है। चोरी की सूचना कल्याणपुर थाने में दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक चोरी करने के बाद इससे किसी वारदात को अंजाम दिया गया और सबूत मिटाने के लिए इसे जलाया गया है।

सफीपुर कोतवाली के कोलवा गांव के पास रविवार देर शाम दो अलग-अलग बाइक से आए युवकों ने गांव को जाने वाले मार्ग पर बाइक खड़ी कर उसमें आग लगा दी थी। बाइक जलाने के बाद युवक दूसरी बाइक से भाग गए थे। राहगीरों ने परियर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार को सूचना दी थी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जानकारी देने बाद मौके पर पहुंचे थे और चेंचिस नंबर से बाइक का पता लगाया। जांच में पता चला कि बाइक कानपुर के कल्याणपुर निवासी वेद प्रकाश शुक्ल पुत्र कन्हैयालाल की थी है। बाइक 22 अप्रैल को उनके घर के बाहर से चोरी हुई थी। बाइक जलाने के पीछे क्या वजह है पुलिस जांच कर रही है। सफीपुर कोतवाल प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि जलाई गई बाइक चोरी की थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed