फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a young man found outside the house

घर के बाहर मिला युवक का शव

Thu, 05 Apr 2018 11:36 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 05 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनापुर में गुरुवार सुबह घर के बाहर खड़ंजे पर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो युवक घर में अकेला रहता था। परिवार में किसी के न होने से कुछ रिश्तेदार जमीन हड़पना चाहते थे। इससे युवक की हत्या की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस को  तहरीर नहीं दी गई है।
 हसनापुर गांव निवासी कमेश्वर रैदास (30) पुत्र स्व. बाबूलाल का शव गुरुवार सुबह घर से लगभग बीस मीटर दूर खड़ंजे पर पड़ा मिला। युवक की नाक से खून निकल रहा था। सिर व हाथ पैरों में चोटें थीं। ग्रामीणों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान कमरे में भी खून के निशान मिले हैं। मृतक के परिवार में किसी के न होने से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीणों की मानें तो कमेश्वर मकान में अकेला रहता था। पिता बाबूलाल रैदास की दो महीने पहले मौत हो चुकी है। मां कलावती की काफी समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कमेश्वर का विवाह विमला से हुआ था। शादी के बाद दो बच्चियां सीमा व रीता हुईं। दोनों बेटियों की तीन साल पहले बुखार से मौत हो गई। बेटियों की मौत के बाद कमेश्वर शराब का लती हो गया। अधिक शराब पीने से विमला  दो साल पहले प्रेमी के संग चली गई। मृतका की चार बहनें थीं। इनका विवाह हो चुका है। कमेश्वर के पास चार बीघा जमीन है। माता-पिता व बेटियों की मौत के साथ ही पत्नी के चले जाने पर कुछ रिश्तेदार जमीन हड़पने की फिराक में थे। बुधवार शाम कमेश्वर गांव के ही कुछ शराब पीने वालों के साथ देखा गया। इन पर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरुणदेव द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं है। तहरीर नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
 सिर व हाथ पैर में मिलीं चार चोटें
कमेश्वर रैदास के सिर व हाथ पैरों में चार चोटें मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह चोटें गिरने से भी लग सकती हैं। कमरे में खून का मिलना और घर के बाहर शव पड़ा होना हत्या की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed