फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Talk to thieves in the house of pradhan

प्रधान के घर में चोरों का बोला धावा

Sat, 29 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 29 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Talk to thieves in the house of pradhan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष में तीसरी बार प्रधान के घर में चोरों ने धावा बोला। परिजनों की नींद खुल जाने के कारण चोर मारपीट कर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर  दी है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।  कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-सुम्हारी के प्रधान संतोषपाल पुत्र रामऔतार ने बताया कि गुरुवार रात उसके माता-पिता आंगन व अन्य लोग कमरों में सो रहे थे। रात एक बजे चोर घर में घुसने से  पिता की नींद खुल गई। इस पर जब उन्होंने उठने की कोशिश की तभी चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर  परिजनों के कमरों से बाहर आते ही चोर भाग निकले। पिछले साल 12 अप्रैल की रात भी चोरों ने इनके घर में घुसकर 5 लाख का माल पार कर दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन आज तक खुलासा नहीं हुआ। इसके चलते पीड़ित व उसके परिजन दहशत में हैं।  पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed