फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Taken together with the beloved husband killed wife

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Taken together with the beloved husband killed wife

नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव तेजीखेड़ा में नौ दिन पहले हुई युवक की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मारा था।

विज्ञापन


सोहरामऊ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी अभी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

तेजीखेड़ा में रहने वाले विनोद उर्फ कल्लू (42) पुत्र गुनादर की मौत 31 दिसंबर 2014 को संदिग्ध परिस्थितियाें में हो गई थी। एक जनवरी 2015 को परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना देकर मौत को संदिग्ध बताया।
विज्ञापन


सोहरामऊ एसओ अनूप सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर मारने की बात सामने आने पर एसओ ने स्वयं मामले की जांच की और अंत में मृतक की पत्नी मंजू देवी को ही दोषी पाया। जांच में पता चला कि घर के पास में ही रहने वाले हरिश्चंद्र से मंजू के अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनोें ने रात में सोते समय विनोद को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके प्रेमी हरिशचंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed