{"_id":"5ae217bd4f1c1b9f098b6c10","slug":"stirred-at-the-moving-bus-by-shooting-information-of-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में लड़की को गोली मारने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस में लड़की को गोली मारने की सूचना से हड़कंप
unnao
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
- नवाबगंज में बस में गोलीकांड की सूचना पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। हाईवे पर चलती बस में लड़की को गोली मारने का संदेश कंट्रोल रूम को मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई। हाईवे सहित जिले के अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग के आदेश दिए गए। कई थानों की फोर्स को दही चौकी से लेकर नवाबगंज कस्बे तक लगा दिया गया। जांच में मामला फर्जी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। लगभग दो घंटे तक पुलिस परेशान रही।
गुरुवार दोपहर पुलिस को हाईवे के नवाबगंज स्थित बड़ा गेट के निकट रोडवेज बस में लड़की को गोली मारने का मैसेज लखनऊ से मिला। इसके बाद पुलिस के अधिकारी हरकत में आ गए। एसपी पुष्पांजलि ने हाईवे के साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी वाहन चेकिंग के आदेश दिए। शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही सोहरामऊ व अजगैन से लेकर नवाबगंज तक फोर्स लग गई। लगभग दो घंटे तक लखनऊ-कानपुर आने-जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। बाद में नवाबगंज बड़ा गेट किसी दूसरे जिले का निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से नवाबगंज के बड़ा गेट के निकट चलती बस में लड़की को गोली मारने का वायरलेस हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बसों की जांच की जा रही थी। जांच में कहीं कुछ नहीं पाया गया। पता लगाया जा रहा है कि पुलिस को यह सूचना किसने दी।
विज्ञापन
----------
पत्नी को बहलाकर ले जाने का आरोप
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने बांगरमऊ निवासी युवक पर पत्नी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पति की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पांच मार्च की शाम पत्नी को बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव में रहने वाला युवक बहलाकर ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------------
तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत
गंजमुरादाबाद। साइकिल से गेहूं लेकर चक्की पर डालने जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा गढ़ा के मजरे अवस्थीखेड़ा निवासी रामआसरे यादव (70) साइकिल से गोशाकुतुब गांव स्थित एक आटा चक्की पर गेहूं डालने जा रहे थे। गांव के निकट ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामआसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।