Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ankita bhandari private whatsApp chats case zero FIR registered in dehradun vinod Arya advocate anuj pundir

अंकिता भंडारी केस: निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक मामले में जीरो एफआईआर दर्ज, एसएचओ चंद्रभान करेंगे जांच

Sat, 28 Nov 2026 08:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Nov 2026 08:51 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को लेकर एक नया कानूनी मामला सामने आया है। अंकिता की निजी बातचीत सार्वजनिक किए जाने को लेकर उनकी मां ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में अब शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर से जुड़े मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
Ankita bhandari private whatsApp chats case zero FIR registered in dehradun vinod Arya advocate anuj pundir
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने के मामले में देहरादून से पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ दून में दर्ज जीरो एफआईआर को शहर कोतवाली को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को 30 मई 2025 को न्यायालय ने दोषी करार दिया था। मामले की विवेचना के दौरान अंकिता और उसके मित्र पुष्पदीप के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया था।

विज्ञापन

यह चैट बचाव पक्ष को भी उपलब्ध कराई गई थीं। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इन निजी चैट के आधार पर गवाहों से सवाल पूछने का प्रयास किया था लेकिन विचारण न्यायालय ने आपत्ति स्वीकार करते हुए ऐसे सवालों की अनुमति नहीं दी थी। बाद में यह मामला हाईकोर्ट में भी पहुंचा, जहां इन निजी बातचीत के आधार पर सवाल पूछने को प्रासंगिक नहीं माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

आरोप है कि इसके बावजूद पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने मीडिया के सामने इन निजी चैट को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। इससे अंकिता की स्मृति और सम्मान को ठेस पहुंची है। साथ ही परिवार को मानसिक आघात पहुंचा और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी को सौंपी गई है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed