{"_id":"588f8e654f1c1b3c3de8155a","slug":"school-janitor-s-room-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के कमरे में मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के कमरे में मिला चौकीदार का शव
Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : मृतक के परिजन
Link Copied
माखी थानाक्षेत्र के गांव पूरानिस्फ पंसारी निवासी अशोक पाल (45) पुत्र स्व. महावीर प्रसाद गांव से दूध लाकर शहर में हर दिन बेचता था। दोपहर तक दूध बेचने के बाद शहर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थिति स्कूल में रात में चौकीदारी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को भी वह रात में चौकीदारी करने आया। सोमवार सुबह जब कर्मचारी स्कूल पहुंचे और चौकीदार का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। स्कूल कर्मियों ने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधक को देने के साथ ही मृतक अशोक के बड़े भाई राम सेवक को दी। राम सेवक भी शहर के ही एक पब्लिक स्कूल में काम करता है। भाई अशोक की मौत की खबर मिलने पर राम सेवक स्कूल पहुंचे और पुलिस चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पत्नी चंद्रावती के अलावा चार बच्चे हैं। इमसें बेटी संगीता का विवाह हो चुका है। बेटा अमित तीन साल पहले कुवैत चला गया। बेटियों में मोनिका व प्रियंका के अलावा अमित की अभी शादी होनी है। भाई रामसेवक ने बताया कि अशोक की किसी से दुश्मनी नहीं थी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।