{"_id":"609f56c573705e301f566e56","slug":"ruthless-killing-of-a-child-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: घर से लापता बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या, इस हालत में शव देख कांप उठे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: घर से लापता बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या, इस हालत में शव देख कांप उठे परिजन
Sat, 15 May 2021 10:49 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 May 2021 10:49 AM IST
सार
सलेथू गांव निवासी सतीश का 7 वर्षीय बेटा शिवा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पहले परिजनों ने खोजबीन की, कोई सुराग न लगने पर रात लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस घर पहुंची और परिवार से जानकारी लेकर लौट आई।
विज्ञापन
उन्नाव में बच्चे की निर्मम हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार बजे रहस्यमय ढंग में लापता हुए बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह घर से 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव निवासी सतीश का 7 वर्षीय बेटा शिवा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पहले परिजनों ने खोजबीन की, कोई सुराग न लगने पर रात लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस घर पहुंची और परिवार से जानकारी लेकर लौट आई।
सुबह बच्चे का शव घर से 200 मीटर दूर प्राइमरी स्कूल के बगल में निर्माणाधीन मकान में मिला। ईंट से चेहरा कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। खून से लथपथ शव देख परिजन कांप गए। सीओ रघुवीर सिंह व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एसपी और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस विरोधी नारेबाजी कर सड़क जाम कर दी। पुलिस परिजनों को शांत कराने में जुटी है।