{"_id":"573cba334f1c1b1450ac7076","slug":"quad-will-be-accused-of-murder-narco","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहरे हत्याकांड के आरोपी का होगा नार्को टेेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौहरे हत्याकांड के आरोपी का होगा नार्को टेेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 19 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
रिमांड पर मौरावां के चौहरे हत्याकांड का आरोपी अनिल ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। कोर्ट ने पुलिस को दो दिन का रिमांड और नार्को टेस्ट के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। पुलिस ने आरोपी को थाने न ले जाकर शहर में ही रखा है। एसपी, एएसपी, क्राइम ब्रांच टीम आरोपी से जानकारी जुटाने में लग गई है। पुलिस को यकीन है कि पूछताछ में आरोपी बड़ा खुलासा कर सकता है।
मौरावां के चौधरिनटोला निवासी अनिवासी भारतीय मनोज की पत्नी सरिता व उसकी तीन बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। 4 मई को बंद मकान में सभी के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले अनिल लोध को हत्या में शामिल पाया। पूछताछ में अनिल ने चोरी के इरादे से घर में घुसने और मां-बेटियों की नींद खुलने पर बारी-बारी से सभी की हत्या करने की बाल कबूली थी।
मनोज ने पुलिस के इस खुलासे को संदिग्ध बताकर अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया था। साख पर बट्टा लगता देख एसपी नेहा पांडेय ने आरोपी को रिमांड पर लेकर सच सामने लाने की बात कही थी। पुलिस ने नार्को टेस्ट के साथ आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दो दिन का रिमांड और नार्कों टेस्ट के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी से सच उगलवाने के लिए एसपी नेहा पांडेय, एएसपी हरदयाल यादव, क्राइम ब्रांच सीओ आरके चतुर्वेदी, पुरवा सीओ अशोक सिंह व क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू की है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि नार्को टेस्ट के दौरान हत्याकांड से जुड़े रहस्य सामने आने की उम्मीद है।