{"_id":"582c98c94f1c1bd53b8ff96b","slug":"puraanee-ranjish-mein-yuvak-ko-maaree-golee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
उन्न्ााव
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पाठकपुर गांव में गोलीकांड के बाद खड़े ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव पाठकपुर में पुरानी रंजिश में हमलावर ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के गर्दन में लगी। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह बाइक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को मियागंज पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख युवक को यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर हुई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की बाइक कब्जे में कर ली। पीड़ित के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
पाठकपुर गांव निवासी रामकुमार (45) पुत्र पुत्तू मंगलवार की रात गांव के रामचंद्र के यहां रामचरितमानस पाठ में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रामकुमार रामायण पढ़ रहे थे। इसी दौरान गांव के प्रेम यादव ने रामकुमार पर फायर कर दिया। गोली रामकुमार की गर्दन में लगी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। रामकुमार के साथ रामायण पढ़ रहा इंदल दहशत में वहां से भाग निकला। महिलाओं ने गोली मारने वाले प्रेम यादव को पकड़ने का प्रयास किया। इन्हें सफलता नहीं मिली। प्रेम यादव की मां महाराजा ने बताया कि तीन साल पहले रामकुमार अपने दरवाजे चारपाई डाले हुए था। प्रेम लोडर लेकर वहां से गुजर रहा था। तब रामकुमार से खटिया हटाने को लेकर विवाद हुआ था। रामकुमार ने प्रेम को जान से मारने की कोशिश की थी। साथियों के साथ मिलकर प्रेम पर खुरपी से वार किया था। इससे काफी दिनों तक प्रेम का इलाज भी चलता रहा। इसी खुन्नस में उसने रामकुमार पर वार किया होगा।
एसओ रंधा यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। एसआई को मौके पर भेजा था। वीआईपी ड्यूटी से लौटकर घटना की जांच करेंगे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।