फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   patnee ko maut ke ghaat utaara

पत्नी को मौत के घाट उतारा

Fri, 14 Dec 2018 12:43 AM IST
unnao
unnao Updated Fri, 14 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
patnee ko maut ke ghaat utaara
फतेहपुरचौरासी के निगोही गांव में जांच करते सीओ गौरव त्रिपाठी। - फोटो : amarujala
 निगोही गांव में पति ने खुरपी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। शव को घर से 300 मीटर दूर सरसों के खेत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के भिउड़ी निवासी सुमन (35) की पांच वर्ष पूर्व फतेहपुरचौरासी के निगोही निवासी रामू पुत्र लालता से शादी हुई थी। बुधवार रात किसी से बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद गुस्से में रामू ने घर के आंगन में रखी खुरपी से सुमन की गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से तीन सौ मीटर दूर तेजभान के सरसों के खेत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सुमन का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सफीपुर गौरव त्रिपाठी, एसओ नारदमुनि पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। रामू के नदारद रहने पर पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रामू ने हत्या की बात कबूल कर ली। रामू ने बताया वह पत्नी की हरकतों से परेशान था। बताया पत्नी कुछ लोगों से बात करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। रामू की निशानदेही पर पुलिस ने खुरपी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन की मां रामकली ने रामू व उसके पिता लालता पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। एसओ नारदमुनि ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रामू से शादी करने से पहले सुमन की चंद्रिका से दो बेटियां थी। रामू से शादी के बाद पांच माह पूर्व उसने राधिका को जन्म दिया था।  

रामू के चचेरे भाई से पहले हुई थी सुमन की शादी
सुमन की शादी आठ वर्ष पूर्व रामू के चचेरे भाई चंद्रिका पुत्र कुशेहर के साथ हुई थी। चार वर्ष पहले करंट की चपेट में आने से कुशेहर की मौत हो गई थी। इससे परिजनों ने सुमन की शादी चंद्रिका के चचेरे भाई रामू पुत्र लालता से कर दी। शादी के बाद से रामू व सुमन के बीच विवाद होता रहता था।


सुमन ने जताई थी हत्या की आशंका
सुमन की मां रामकली के मुताबिक बुधवार रात पति से विवाद के बाद उसकी बेटी ने उन्हें फोन किया था और पति व ससुर द्वारा उसकी हत्या की योजना बनाए जाने का शक भी जताया था। रामकली ने उसे फोन पर बताया कि पति व ससुर उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed