फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Outdoor sleeping young man shot dead

घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 19 May 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Tue, 19 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Outdoor sleeping young man shot dead

घर के बाहर बरामदे में सो रहे  युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के समय युवक का नेत्रहीन पिता पास में ही था। गोली चलने की आवाज सुनी तो उसे घटना का पता चला। हत्यारों ने सीने और चेहरे पर दो गोली मारी है। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी रामराज सिंह (25) पुत्र गोकरन गांव में खेती कर अपना, पिता और छोटे भाई का पेट पालता था।

सोमवार शाम रामराज अपने घर के बाहर बरामदे में लेटा था इस बीच अज्ञात लोग पहुंचे और रामराज पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। एक गोली उसके सीने में मारी और दूसरी चेहरे पर नाक के पास लगी है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली मारने के बाद हत्यारे भाग निकले। घटना के समय मृतक का छोटा भाई मोनू किसी काम से उन्नाव शहर आया था। हत्या की घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने तफ्तीश की और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed