फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   one killed in accidents

हादसों में युवक की मौत, 17 घायल

Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
one killed in accidents

उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के मुर्तजा नगर निवासी अनिल पांडेय (23) शनिवार शाम को कुसुंभी स्थित कुशहरी देवी मंदिर गया था। देर शाम वापस लौटते समय हाइवे पर मुर्तजा नगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

कानपुर से लौट रहे अचलगंज थानाक्षेत्र के मवइया लायक गांव निवासी अमन पांडेय (24) और साथी सुशील कुमार (26)  घायल हो गए। अचलगंज थानाक्षेत्र के जमुका गांव में घर के सामने सड़क पार करते समय शुभम (15) घायल हो गया।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र में कांथा-मंगतखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मंगतखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मियागंज संवाददाता के अनुसार, लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार देर शाम हसनगंज से मियागंज की ओर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर आवागोझा गांव के पास बिजली के पोल से टकरा गया और सड़क किनारे खंती में पलट गया।


इसे टेंपो में बैठा हसनगंज के मुस्तफाबाद गांव निवासी राजू उसकी पत्नी उसकी पत्नी पूजा और बेटा दीपांशु (15) के अलावा बांगरमऊ के भौरा गांव निवासी अनवार, अख्तरी बेगम, और सरवरी बेगम समेत दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से पांच लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed